DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में ट्रक चालक की इलाज के दौरान हुई मौत

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एन एच 28 स्थित बिजली ऑफिस ग्रिड के पास दो दिन पहले बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.इसमें तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया था.वही बुधवार की रात्रि ट्रक चालक प. बंगाल के हुबली जिला के गोघट थाना क्षेत्र के नकुडक निवासी प्रदीप कुंडू की इलाज के दौरान दरभंगा में मौत हो गई.

 

इस संबंध में थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि घटना के बाद छतिग्रस्त ट्रक व बस को पुलिस जप्त कर ली है.वही ट्रक चालक प्रदीप कुंडू की मौत इलाज के दौरान हो गई है. जिसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.पुलिस आगे की करवाई में जुटी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!