EducationPatnaSamastipur

“समस्तीपुर:डॉ. दीपाली महतो ने UPSC में लाया 105 वां रैंक, दिया बधाई

समस्तीपुर:रोसड़ा शहर की बेटी डॉ. दीपाली महतो ने यूपीएससी के कठीनतम परीक्षा के जारी परिणाम में 105वां रैंक लाकर रोसड़ा ही नहीं पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इनके पिता सेवानिवृत आईआरएस अधिकारी संजय कुमार महतो ने पुत्री की इस सफलता पर खुशी का इजहार किया है। पूरे परिवार में खुशियों का माहौल है। शहर के लोग बधाई संदेश भेज रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रोसड़ा के कटहरबन्नी मोहल्ला निवासी स्व. वीरेंद्र महतो की पौत्री दीपाली ने अपनी मेहनत के बल पर इस सफलता को हासिल किया है। उसकी सफलता पर रोसड़ा के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दीपाली को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि यूपीएससी आईएएस, आईपीएस, आईआरएस आदि के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करती है। जिसमें दीपाली ने 105वां रैंक लाकर आईएएस बनने का सफर तय कर लिया है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!