BegusaraiSamastipur

“बेगूसराय में ई-रिक्शा लूट कांड का खुलासा, दलसिंहसराय के 2 बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के युवक से बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में बीते 16 अप्रैल को हुई ई-रिक्शा लूटकांड मामले में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके साथ बेगूसराय जिले के चार बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय के गिरफ्तार बदमाशों की पहचान खोनसा वार्ड नंबर पांच के शिवशंकर महतो के पुत्र प्रधान कुमार एवं अरविन्द कुमार के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। इस लूट मामले का बेगूसराय पुलिस ने खुलासा किया है। बताया गया कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर जनकपुर के रामप्रीत सिंह के पुत्र अरुण कुमार से 16 अप्रैल की शाम एक लड़का साठा जाने के लिए गाड़ी-भाड़ा बुक किया था।

जिसमें ई-रिक्शा से जाने के क्रम में रास्ते में गोविन्दपुर ब्रम्हास्थान के निकट सवार व्यक्ति के ही अन्य दो साथी मोटरसाईकिल से पहुंचे एवं ई-रिक्शा को रोकवाते हुए हथियार दिखाकर ई-रिक्शा एवं मोबाईल छिनकर भाग गए थे। पुलिस लूटी गई ई-रिक्शा सहित छह ई-रिक्शा, एक देसी कट्टा, तीन गोली, एक बाइक बरामद किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!