Samastipur

“500 से अधिक बच्चों ने दिखाया उत्साह,खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा पहुंची समस्तीपुर

समस्तीपुर में पहली बार 4 से 15 मई तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर राज्य के 38 जिलों में मशाल गौरव यात्रा शुरू हो गई है। गुरुवार को यात्रा समस्तीपुर पहुंची। स्वागत डीएम रोशन कुशवाहा ने किया। मशाल गौरव यात्रा का नेतृत्व कर रहे टीम लीडर नरेंद्र कुमार और जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने खेलो इंडिया के वास्तविक मशाल के प्रतिरूप को डीएम को हस्तगत कराते हुए समस्तीपुर के युवाओं को प्रेरित करने और खेल के क्षेत्र में उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए जन जागरूकता अभियान के सहभागी बनने का संदेश दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

500 से अधिक स्कूली बच्चों ने किया स्वागत

इससे पूर्व गौरव यात्रा रथ शहर के पटेल मैदान पहुंची। जहां 500 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं और खेल संघ के खिलाड़ियों ने “खेल के रंग बिहार के संग” नारे के साथ भव्य स्वागत किया। जहां बच्चों ने अपने जीवन में खेल को शामिल करने का शपथ लिया।

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा प्रचार रथ नगर परिषद परिक्षेत्र के विभिन्न स्थान पर भ्रमण करते हुए जन जागरूकता का संदेश देगी और शुक्रवार की सुबह दरभंगा रवाना होगी।

यात्रा 15 अप्रैल से 2 मई जारी रहेगी

बताया कि बिहार पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है, जो बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी संदर्भ में मशाल गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एलईडी स्क्रीन और जागरूकता के लिए ऑडियो-वीडियो प्रचार-प्रसार के संसाधनों से युक्त रथ खेलो इंडिया के वास्तविक मशाल के प्रतिरूप के साथ बिहार के सभी जिलों में जाएंगे। यह यात्रा 15 अप्रैल से दो मई जारी रहेगी और दो मई की शाम तक रथ पटना लौट जाएगी। 4 मई को पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मशाल को प्रज्ज्वलित कर करेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!