Patna

फरक्का एक्सप्रेस से 4 तस्कर गिरफ्तार,दुर्लभ प्रजाति के 27 कछुआ बरामद

पटना।खगौल. राजकीय रेल पुलिस आरा ने फरक्का एक्सप्रेस ने दुर्लभ प्रजाति के 27 कछुआ बरामद करते हुए पति-पत्नी समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15 से 20 लाख रुपये कीमत आंकी गयी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

तस्कर यूपी के सुल्तानपुर से फरक्का एक्सप्रेस से कछुआ लेकर पश्चिम बंगाल में बेचने के लिए लेकर जा रहे थे. रेल थाना दानापुर में प्रेसवार्ता करते हुए रेल एसपी पटना अमरेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि आरा की जीआरपी टीम ने जांच में फरक्का एक्सप्रेस के कोच नंबर एस 2 में शौचालय के पास चार लोगों को पिट्ठू बैग व बोरे की तलाशी ली गयी. जिसमे इंडियन सॉफ्ट सेल टर्टल प्रजाति के 27 कछुआ बरामद किया.

जानकारी के अनुसार ये प्रजाति अब विलुप्त होने के कगार पर है. जब्त कछुए की कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये आंकी गयी है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान यूपी के सुल्तानपुर निवासी रेहानका, विनोद व उमेश कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस से पूछताछ में तस्करों ने बताया कि इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने की योजना थी. पूछताछ के बाद सभी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!