Patna

पटना में फिल्म स्टूडियो से मिली युवती की लाश: परिजन बोले- बेटी की हत्या हुई है,संचालक फरार

पटना में एक प्राइवेट फिल्म स्टूडियो से युवती की लाश मिली है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। घटना रविवार रात की है। सोमवार को फोरेंसिक टीम ने स्टूडियो पहुंचकर जांच की है। फिलहाल संचालक फरार है। घटना फतुहा में स्टेशन रोड स्थित बिट्टू फिल्म स्टूडियो की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक की पहचान बीए की छात्रा गुड़िया कुमारी (20) के रूप में हुई है। वह स्टूडियो में 6 माह से पार्ट टाइम काम कर रही थी। मौसा गौतम ने बताया कि रविवार की शाम गुड़िया देर तक घर नहीं लौटी। हमने फोन किया। कॉल नहीं उठाने पर परिजन उसे खोजते हुए स्टूडियो पहुंचे। वहां उन्हें गुड़िया का शव मिला। उसके गले पर निशान थे।

परिजन का आरोप है कि स्टूडियो संचालक और उसके साथियों ने गुड़िया के साथ दुर्व्यवहार किया गया। विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। गुड़िया पढ़ाई में होशियार थी। वह लैब में काम करके परिवार की आर्थिक मदद करती थी। परिजन ने न्याय की मांग की है।
एसडीपीओ निखिल कुमार ने बताया कि-

यह हत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। स्टूडियो संचालक फरार है।पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अभी तक परिजन ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!