Patna

“सेक्स रैकेट का खुलासा,12 लड़का लड़की अरेस्ट: मकान-दुकान में चल रहा था अवैध धंधा

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज और सिंहेश्वर में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। पहला मामला उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच का है। जहां बियाडा के पास एनएच-106 के किनारे एक निजी नर्सिंग होम के बगल स्थित किराए के मकान में देह व्यापार चलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौके से एक युवती, एक महिला और दो युवक गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार युवती सिंहेश्वर की रहने वाली है, जबकि अन्य आरोपी बिहारीगंज क्षेत्र से हैं। एक युवक सलाउद्दीन ने खुद को ई-रिक्शा चालक बताया, लेकिन उसका बयान पुलिस को संदिग्ध लगा है। पुलिस ने उसका रिक्शा और मौके से दो बाइक जब्त की है। कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार यह मकान करौती गांव निवासी एक व्यक्ति का है। जिसने डेढ़ महीने पहले एक व्यक्ति को छह हजार रुपए महीने के किराए पर कमरा दिया था। इसी कमरे से देह व्यापार संचालित हो रहा था। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने खुद मामले की जानकारी ली है।

दुकान पर भी पुलिस की रेड

दूसरा मामला सिंहेश्वर मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड के पास का है। जहां गृहशोभा गैस चूल्हा एंड बर्तन सेंटर नाम की दुकान में भी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। यहां भी देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दुकान की संचालिका, उसकी बेटी और बेटे सहित 6 महिलाओं को पकड़ा है।

गिरफ्तारी के बाद लोगों की भीड़ जुटी है।
दोनों मामलों में पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं और पूछताछ जारी है। इन गिरोहों के पीछे कुछ सफेदपोश लोगों की संलिप्तता की बात कही जा रही है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है। इन घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!