Samastipur

“समस्तीपुर:शिक्षक की सेवानिवृति पर दी गई भावपूर्ण विदाई

“समस्तीपुर:सरायरंजन प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में शुक्रवार को विद्यालय के माध्यमिक उर्दू शिक्षक मो .कमरूल होदा की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार सुमन ने की। सुमन ने मोहम्मद होदा की सराहना की। कार्यक्रम में मंच संचालन जीवविज्ञान शिक्षक विकास कुमार ने किया। शिक्षक विश्वनाथ राम ने उनके सेवाकाल को चित्रित किया।

 

उनकी सहजता और उनके कुशल व्यक्तित्व पर वरीय शिक्षक रवींद्र मोहन कंठ ने विस्तृत प्रकाश डाला। शिक्षिका चंपिका ने कहा कि मोहम्मद होदा का हिंदी और उर्दू पर समान रूप से पकड़ थी। छात्र व छात्राओं में सर्वेश, मोनू आदि ने स्वागत गान गाया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!