PatnaSamastipur

“राजद विधायक पर मारपीट का आरोप:पीड़ित बोला- भामाशाह जयंती के दिन गाली-गलौज करते हुए मारा

पटना.राजद विधायक रणविजय साहू और उनके भाई के खिलाफ सुरेश कुमार ने पीरबहोर थाना में शिकायत की है। सुरेश कुमार ने विधायक पर आरोप लगाया है कि 26 मार्च को भामाशाह जयंती को लेकर पटना के लंगरटोली में बैठक हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वह इस बैठक में गए थे। बैठक खत्म होने के बाद राजद विधायक रणविजय और उनके भाई मारपीट और गाली गलौज करने लगे। सुरेश ने CCTV फुटेज भी जारी किया है।पीरबहोर के थानेदार अब्दुल हलीम ने बताया कि केस दर्ज नहीं हुआ है। आवेदन मिला है। छानबीन चल रही है। वहीं, सुरेश के लगाए गए आरोप का राजद विधायक रणविजय साहू ने खंडन किया है।

कहा है कि आरोप बिल्कुल निराधार है। मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

संगठन में पद और वित्तीय हिसाब किताब को लेकर विवाद

बिहार प्रदेश तैलीक साहू सभा से दोनों जुड़े हैं। रणविजय साहू ने बताया कि संगठन में बहुत सारे लोगों के एफडी का लेखा जोखा राकेश कुमार के पास है। जिसका ब्योरा बार बार मांगने के बाद भी नहीं दे रहे हैं। संगठन की ओर से उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है।

13 तारीख को संगठन की बैठक है, इसमें इसे निकालने पर विचार विमर्श हो रहा है। जिससे बौखलाहट में आकर इस तरह का फर्जी आरोप लगाकर दबाव बना रहा है। खुद जेडीयू पार्टी में है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!