BegusaraiPatnaSamastipur

“गिरिराज सिंह ने कहा- मुसलमान विरोधी हैं तेजस्वी यादव, राहुल गांधी को खुद नहीं पता क्या बोलते हैं

बेगूसराय.केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने आज बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि तेजस्वी मुसलमानों के खिलाफ हैं। दरअसल, तेजस्वी ने कहा था कि 2025 बिहार में RJD की सरकार बनने पर संशोधित किए गए वक्फ बिल को निरस्त करेंगे। इसपर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि RJD की सरकार बनना ही नहीं है। संसद से जो कानून पास होता है, वह पूरे देश में लागू होता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गिरिराज सिंह ने कहा कि संसद पूरे देश का है। तेजस्वी यादव गरीब पसमांदा मुसलमान के खिलाफ हैं। तेजस्वी यादव नहीं चाहते हैं कि गरीब मुसलमान और महिलाओं को हक मिले। तेजस्वी यादव इसीलिए अनाप-शनाप बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव गरीब पसमांदा मुसलमान के विरोधी हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड में कानून इसलिए बना है कि गरीब मुसलमानों को हक मिले, पसमांदा मुसलमान समाज को हक मिले, महिलाओं को हक मिले, तेजस्वी यादव के ठेकेदारों को हक नहीं मिले। इसलिए वह कुछ से कुछ बोलकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

राहुल गांधी को खुद ही पता नहीं, क्या बोलते हैं

राहुल गांधी द्वारा जनगणना का सवाल उठाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को खुद ही पता नहीं है कि क्या बोलते हैं। वह राजा के घर में पैदा लिए हैं, राजा की तरह जो मन में होता है बोलते हैं। जनगणना बिहार में हो गया है, कई राज्यों में हो गया है। अब वह क्या से क्या बोल रहे हैं।

राहुल गांधी के बेगूसराय में पदयात्रा करने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बेगूसराय में 45 मिनट की यात्रा किए। बेगूसराय एक ऐसा स्थान है जो राजनीतिक केंद्र है, औद्योगिक केंद्र है और यहां 45 मिनट में परिवर्तन के लिए आए थे राहुल गांधी। परिवर्तन किस बात का, उनके पिताजी ने इसी बेगूसराय की धरती पर 1985 में कहा था कि पेट्रोकेमिकल्स होगा। दो बार लोगों से वोट लिया, पेट्रोकेमिकल्स कहां गया, जहन्नुम में चला गया ? नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने और पेट्रोकेमिकल बन रहा है, 25 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट हो रहा है। यह नौटंकी के सिवा कुछ नहीं है, राहुल गांधी आएंगे तो क्या हो जाएगा। कन्हैया को चेहरा बनाने के सवाल पर कहा कि जिसको बनाना है बनाएं, हमको उससे क्या।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!