Patna

“विवाहिता की मौत,ससुराल पक्ष पर मर्डर का आरोप:हाजीपुर में सभी आरोपी फरार

वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा गांव में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान समस्तीपुर के सूरजपुर निवासी सत्यनारायण शर्मा की 20 साल की बेटी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने दहेज के लिए मर्डर का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोग फरार है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना की सूचना सबसे पहले मृतका के मामा को मिली। उन्हें सुबह फोन पर बताया कि उनकी भांजी की मौत हो गई है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो घर में कोई नहीं था। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली।

गाय और पैसे की मांग नहीं हुई पूरी

मृतका के परिजनों के अनुसार, दो साल पहले हुई शादी में कुछ दहेज की रकम बाकी थी। ससुराल वाले गाय और अतिरिक्त धनराशि की मांग कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे यह मांग पूरी नहीं कर पा रहे थे।

महुआ थाना अध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। घटना से मृतका के मायके वालों में शोक की लहर है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!