Samastipur

“समस्तीपुर शहर में निकाली गई शोभा यात्रा:सांसद और विधायक हुए शामिल,फूलों की वर्षा भी की गई

समस्तीपुर में हिंदू संगठन और श्री राम की सेना भूतनाथ मंदिर के सदस्यों द्वारा रामनवमी के मौके पर बुधवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में समस्तीपुर की सांसद शांभवी के अलावा स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन शामिल हुए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हिंदू पुत्र संगठन द्वारा शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का नेतृत्व बादल सिंह कर रहे थे। शोभायात्रा भोला टॉकीज चौक होते हुए पटेल मैदान चीनी मिल चौक कलेक्ट्रेट ओवर ब्रिज को पार कर मगर दही घाट पहुंची वहीं दूसरी ओर भूतनाथ मंदिर परिसर से श्री राम की सेना द्वारा निकली शोभायात्रा मगर दही घाट पर टैग हुई। शोभा यात्रा के दौरान लोग जय श्री राम का नारा लगा रहे थे।

फूलों की वर्षा की गई

इस शोभा यात्रा में समस्तीपुर की सांसद शांभवी भी शामिल हुई। वह अपने वाहन के छत पर बैठकर हाथ में भगवा झंडा लिए हुए जय श्री राम का नारा लगाती हुई नजर आई। इस दौरान जुलूस शहर के जिस रास्ते से गुजरी लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों पर फूलों की वर्षा की गुलाल उड़ाया।

उधर जुलूस के दौरान समस्तीपुर से राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी शामिल हुए जिन्होंने सर पर भगवा पगड़ी बांध रखा था। इसके अलावा पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, नगर निगम की अध्यक्ष अनीता राम उपमेयर रामबालक पासवान के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!