PatnaSamastipurVaishali

“बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे तो समाज में भागीदारी नहीं होगी:तेजस्वी यादव

पटना.राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुसहर-भुईंया समाज के लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें। बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे तो समाज में भागीदारी सुनिश्चित नहीं कर पाएंगे। तेजस्वी ने दावा किया कि हम सरकार बनाएंगे तो वंचित वर्गों के लिए ऐतिहासिक काम करेंगे। वे मंगलवार को मुसहर-भुईंया सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जातीय सर्वे के अनुसार मुसहर/मांझी की बिहार में कुल जनसंख्या 40.35 लाख है, लेकिन इस जाति से पूरे बिहार में सिर्फ 20 डॉक्टर और 76 इंजीनियर हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में 21% से अधिक आबादी होने के बावजूद सरकारी नौकरी में दलितों की भागीदारी केवल 1.13% है। अनुसूचित जाति से पूरे बिहार में केवल 0.1% इंजीनियर और 0.015% डॉक्टर हैं।

लालू प्रसाद के नेतृत्व में राजद शासनकाल में वंचित, उपेक्षित, उत्पीड़ित, दलित और पिछड़े-अतिपिछड़े वर्गों को समाज में सम्मान, स्वाभिमान और न्याय के साथ मुख्यधारा में लाया गया था। पर 20 वर्षों से भाजपा-जदयू सरकार के लोग कभी भी एससी-एसटी को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। इसके पहले तेजस्वी ने भाजपा-जदयू सरकार में घटित विगत कुछ दिनों के 117 आपराधिक घटनाएं गिनाईं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!