BegusaraiSamastipur

“बेगूसराय में बूढ़ी गंडक के बांध पर बनेगा 35 किमी लंबा बाईपास, मिलेगा सुविधा

“बेगूसराय।मंझौल | बूढ़ी गंडक नदी के बांध पर 35 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। यह सड़क एसएच-55 के समानान्तर बनेगी। फफौत से सिउरी तक यह सड़क खोदावन्दपुर प्रखंड के मंझौल होते हुए जाएगी। इसकी चौड़ाई 5 मीटर होगी। इस सड़क के कालीकरण की मांग लंबे समय से हो रही है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बेगूसराय से रोसड़ा जाने वाली एसएच-55 पर ट्रैफिक का दबाव अधिक है। ऐसे में यह बांध सड़क वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोगी होगी। खासकर दोपहिया, साइकिल और छोटे वाहनों के लिए यह रास्ता सहायक रहेगा। जाम की स्थिति में आम लोगों और प्रशासन के लिए यह मार्ग अहम भूमिका निभाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सीएम के प्रगति यात्रा के बाद आई तेजी जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि वे लगातार मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर बात कर रहे थे। 29 नवंबर को विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर यह मांग रखी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दिसंबर में हवाई सर्वे किया। मंदिर की जमीन को पक्षी विहार के सीमांकन से अलग किया गया है।

यह जानकारी जिला शांति समिति की 29 मार्च को हुई बैठक में दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जयमंगलागढ़ की जमीन को पक्षी विहार आश्रयणी क्षेत्र से बाहर किया जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रगति यात्रा के दौरान कावर झील पक्षी विहार और जयमंगला मंदिर का हवाई निरीक्षण किया था। मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में कावर झील पक्षी विहार का डेमो भी दिखाया गया था। जिलाधिकारी और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दी थी। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयमंगलागढ़ मंदिर प्रबंधन का 134 एकड़ पर दावा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!