Samastipur

“दिल्ली में शादी की,समस्तीपुर आकर रेप-अपहरण का लगाया आरोप:युवक बोला- प्यार किया था,प्रेग्नेंट है पत्नी

समस्तीपुर.हमदोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। शादी भी की। 3 महीने साथ रहे, अब फैमिली के प्रेशर में आकर वो झूठे बयान दे रही है। मेरी पत्नी 2 महीने की प्रेग्नेंट भी है। लेकिन मां-पापा की बातों में आकर अब मेरे साथ नहीं रहना चाहती है।’

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ये कहना है समस्तीपुर के गुड्डू कुमार (23) का, जिस पर नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ जबरन फिजिकल रिलेशन बनाने का आरोप लगा है।

नंवबर में भागकर शादी की थी

गुड्डू कुमार ने बताया कि गांव की नाबालिग से उसका काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। नवंबर 2024 में दोनों घर से फरार हो गए। फिर दिल्ली जाकर दोनों ने शादी रचा ली।

दोनों वहां पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस बीच लड़की को उसके परिवार वालों ने बहाने से वापस बुला लिया। आरोपी ने कहा- ‘दिल्ली से समस्तीपुर आते ही उसने बयान बदल दिया। मां-पिता की बातों में आकर वह अपना बयान बदल रही है। वो मेरे साथ नहीं रखना चाहती है।’

2 महीने की प्रेग्नेंट है नाबालिग

दोनों के गांव से भगाने के बाद लड़की के परिवार वालों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इधर दोनों दिल्ली में कपल की तरह रह रहे थे। युवक का दावा है कि नाबालिग डो-ढाई महीने की गर्भवती है। ये सब जानते हुए भी परिवारवालों ने झूठा आरोप लगाकर फंसा दिया।

गुड्डू ने बताया कि ’10 दिन पहले लड़की के परिजनों ने घर में मांगलिक कार्य का बहाना कर मेरी पत्नी को दिल्ली से रोसड़ा बुला लिया। यहां आकर उसने मेरे खिलाफ बयान दिया।’

शुक्रवार को लड़की और परिजन रोसड़ा थाने पहुंचकर बयान दर्ज करवाया कि ‘वो अपनी मर्जी से नहीं गई थी, उसका अपहरण हुआ था। ‘

दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के घर के बीच की दूरी महज 30 फीट है। दोनों अलग-अलग जाति से आते हैं। एक ही गांव रहने के कारण दोनों का एक दूसरे के यहां आना-जाना था। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!