EducationPatnaSamastipurVaishali

“BSSC इंटर स्तरीय परीक्षा की तिथि घोषित करने की मांग नहीं तो आंदोलन करने की दी चेतावनी

पटना.बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से ली जाने वाली द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में आक्रोश है। परीक्षा तिथि जल्द जारी करने की मांग को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

10 दिन के भीतर परीक्षा की तारीख बताई जाए

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि अगर आगामी 10 दिनों में परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की जाती है तो सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आयोग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि बीएसएससी ने वर्ष 2023 में द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा के लिए कुल 12,199 पदों पर वैकेंसी निकाली थी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 5503 पद, ईडब्ल्यूएस के 120, पिछड़ा वर्ग के 1377, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 2083, अनुसूचित जाति के 1540, अनुसूचित जनजाति के 91 और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 404 पद शामिल हैं।

25 लाख के करीब अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

इस परीक्षा के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क, फिलारिया इंस्पेक्टर, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल, पंचायत सचिव और टाइपिस्ट जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए 25 लाख के करीब अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

एक पद के लिए औसतन 200 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता काफी कठिन हो गई है। अब अभ्यर्थी और छात्र संगठनों की मांग है कि बीएसएससी जल्द से जल्द परीक्षा की तिथि घोषित करे, अन्यथा बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!