Samastipur

“मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर दो ट्रेनों का मिला ठहराव:दरभंगा और हरनगर के मध्य चलने वाली डेमू पैसेंजर ट्रेन

समस्तीपुर में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर समस्तीपुर रेलवे मंडल के दरभंगा और हरनगर के मध्य चलने वाली दो जोड़ी डेमू पैसेंजर ट्रेन 75291/75280 एवं 75293/75294 दरभंगा-हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर का समस्तीपुर मंडल के मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर चैती नवरात्रि के अवसर पर बुधवार से 01 मई तक 01 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है। जिसे नवरात्र के मौके पर जगदंबा स्थान पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

DRM विनय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। नवरात्र के मौके पर इन ट्रेनों के 18 से इस इलाके के यात्रियों को लाभ मिलेगा। स्थानीय यात्री भी यहां से ट्रेन पकड़ कर दूसरे जगह के लिए प्रस्थान कर सकेंगे।

ट्रेनों की लिस्ट-:

गाड़ी सं. 75280 हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर 05.40 बजे मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर पहुंचेगी तथा 05.41 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

गाड़ी सं. 75291 दरभंगा-हरनगर डेमू पैसेंजर 09.59 बजे मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर पहुंचेगी तथा 10.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

गाड़ी सं. 75294 हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर 15.24 बजे मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर पहुंचेगी तथा 15.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

गाड़ी सं. 75293 दरभंगा-हरनगर डेमू पैसेंजर 17.36 बजे मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर पहुंचेगी तथा 17.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!