Samastipur

“पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त:खोईंछा भरने के लिए लगी महिलाओं की कतार

समस्तीपुर जिले में चैत नवरात्र धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को सप्तमी के मौके पर आरती के साथ ही माता का पट खुला। माता का पट खुलते ही पूजा पंडालों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा।शहर के दूधपुरा में पिछले 22 साल से चैत नवरात्र पूजा का आयोजन किया जाता है। जहां दोपहर की आरती के साथ ही माता का पट खुल गया। इसके बाद महिलाएं खोईंछा भरने के लिए बड़ी संख्या में जुटने लगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मन्नत पूरी होने की है मान्यता

पूजा समिति के विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पहले यहां पर छोटे पैमाने पर पूजा होती थी। अब यहां भव्य तरीके से पूजा-अर्चना की जाती है। सुबह से ही लोग खोईंछा भरने के लिए जुट रहे हैं।

यहां मेला का भी आयोजन किया गया है। कई स्टॉल लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां की आस्था रही है कि साफ मन से कोई भी श्रद्धालु यहां जो कुछ भी मांगता है उसकी मन्नत पूरी होती है। ‌ उधर शहर के माधुरी चौक के चिल्ड्रन पार्क में पिछले 1954 से नवरात्र का आयोजन किया जाता रहा है। पिछले कुछ वर्षों से यहां चैत्र नवरात्र आयोजन किया जाने लगा है। यहां तीन दिनों तक मेला का आयोजन किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!