Patna

“बिहार में अनूठी शादी,दो युवतियों ने निभाई विवाह की रस्में, मंदिर में एक-दूसरे को लगाया सिंदूर

बेतिया से शादी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के योगापट्टी में दो युवतियों ने आपस में ही शादी कर ली है। एक ने दूसरे की मांग में सिंदूर डाला और साथ में जीने मरने की कसमें खायीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दोनों लड़कियां आपस में रिश्तेदार हैं। दूल्हा बनी लड़की दुल्हन की बहन की ननद है। अब शादी की चर्चा जिले भर में हो रही है। परिजन इस शादी को मानने से इनकार कर रहे हैं और दोनों को समझाया-बुझाया जा रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़की दूसरे की मांग में सिंदूर डाल रही है। वह वीडियो में बता रही है कि उसका घर योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र की डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव के वार्ड- 4 में है। उसका नाम रेखा कुमारी है। वहीं दूसरी लड़की साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी प्रियंका कुमारी है।

पांच माह से है दोनों का रिलेशन

वायरल वीडियो में उसने यह भी बताया है कि दोनों का रिलेशन पांच माह से है। साठी की प्रियंका योगापट्टी की रेखा की भाभी की बहन है। इसी दौरान दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हुआ। साथ रहते-रहते दोनों में प्रेम हो गया। दो दिन पूर्व दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली।

परिजन दोनों को समझाने में जुटे

शादी के बाद रेखा प्रियंका को लेकर अहिरौली स्थित अपने घर पहुंची। हालांकि कि परिजनों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। प्रियंका के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। परिजन दोनों को समझाने में जुटे हुए हैं। लेकिन दोनों मानने के लिए तैयार नहीं हैं और साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!