PatnaSamastipurVaishali

“लालू यादव को छोड़िए,आपलोगों के लिए तेजस्वी ही काफी’:गृह मंत्री झूठ और जुमला बोलते हैं

पटना.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर निशाना साधा है। पटना पार्टी कार्यालय में उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि लालू यादव को छोड़िए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

तेजस्वी को ही आप आमने-सामने बातचीत के लिए बुला लीजिए। आप लोगों के लिए तेजस्वी ही काफी है। सारे आंकड़ों का जवाब आपको सही-सही तेजस्वी दे सकता है।लालू यादव ने कब अपने भाई और भाभी को विधायक बनवाया। इसकी जानकारी ही नहीं है आपको। अगर छेड़िएगा तो हम भी नहीं छोड़ेंगे। सीएम नीतीश कुमार को इस हालत में देखकर चिंता होती है। उनके साथ क्या हो रहा है। मैंने उनके साथ काम किया है।

ललन सिंह तो आपको हरिश्चंद्र कह रहे हैं। ललन सिंह तो बीजेपी में हैं। लेकिन अमित शाह जिधर कहेंगे, उधर उठेंगे, बैठेंगे और नाचेंगे भी। ललन सिंह का दिल, मन सब पीएम मोदी और शाह हैं।

2 दिन पहले गृह मंत्री बिहार आए थे। पीएम के बाद पार्टी में वही हैं। दुख होता है उनके पास आंकड़े सही नहीं होते हैं। सिर्फ झूठ और जुमला ही बोलते हैं। लालू यादव को सिर्फ कोसते हैं। उनकी तैयारी ठीक नहीं थी। उनके सभी आंकड़े गलत थे। आप आए तो ठीक, लेकिन बताते 20 साल में बिहार में कितने अपराध हुए। एनसीआरबी के आंकड़े के अनुसार 20 साल में 65 हजार हत्याएं हुई हैं। 25000 रेप और 1 लाख अपहरण हुए हैं। 3 लाख से अधिक चोरियां हुई हैं। उनके शासनकाल में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों पर हमले हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने भी टिप्पणी की थी कि बिहार में क्या हो रहा है।
3.50 लाख युवाओं को रोजगार दिया

तेजस्वी ने आगे कहा कि बीजेपी वाले हमलोगों से पूछते हैं कि लालू यादव ने क्या किया। 17 महीने का ही हम बता देते हैं कि हमने क्या किया। IT, टूरिज्म पॉलिसी हमने दिलाया। 3.50 लाख युवाओं को रोजगार दिया। नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलवाया। टोला सेवक, शिक्षा मित्र का मानदेय दोगुना किया।अमित शाह बोलते हैं कि जानकी मंदिर बनाएंगे। आप क्या बनाएंगे, मंदिर तो पहले से ही है। चारा घोटाले की संपत्ति को जब्त करने की बात करते हैं। लेकिन सबसे पहले सृजन घोटाले के 300 करोड़ वसूलने का प्रयास कीजिए।

सीएम को देख कर चिंता होती है

वक्फ बिल को लेकर तेजस्वी ने कहा कि लालू जी बीमार अवस्था में धरना पर गर्दनीबाग पहुंचे थें। इस बिल का हम विरोध करते है। यह लोग RSS का एजेंडा ठोकना चाहते हैं जिनको हम लोग स्वीकार नहीं करना चाहते हैं।सीएम नीतीश को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस हालत में देख कर उनकी चिंता होती है। क्या हो रहा है, उनके साथ। हमने उनके साथ काम किया है। आज कल जो हो रहा है। उसको देख कर चिंता होती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!