DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:रेलवे ट्रेक किनारे मिला युवक का शव,ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका

दलसिंहसराय,समस्तीपुर – बरौनी रेल खंड के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गदो वाज़िदपुर बसढ़िया 36 एंव 37 नंबर रेलवे गुमटी के पास रेलवे ट्रेक किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ. जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. सुचना पर पहुँचे आरपीएफ के ओपी प्रभारी चंचल राम एंव जीआरपीएफ के अधिकारी स्थानीय थाना को सूचित कर छानबीन में जुट गए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ओपी प्रभारी चंचल राम ने बताया की सुचना मिली थी की एक लगभग 30 वर्षीय युवक का शव समस्तीपुर – बरौनी रेल खंड के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गदो वाज़िदपुर बसढ़िया 36 एंव 37 नंबर रेलवे गुमटी के पास रेलवे ट्रेक किनारे है.

उसी समय मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन बरौनी की तरफ गई थी. आशंका जताई जा रही है की ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई है.उसकी पहचान अभी नहीं हुई है. पुलिस छानबीन में जुटी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!