Patna

“रामविलास पासवान की पहली पत्नी को घर से निकाला, बिगड़ी तबीयत

पटना.दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने घर से निकाले जाने और संपत्ति में हिस्सेदारी न मिलने का आरोप लगाया है।खगड़िया के शहरबन्नी गांव स्थित संपत्ति को लेकर विवाद तब सामने आया, जब राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया कि पशुपति पारस के लोगों ने हमारे कमरों में ताला लगा दिया है। इसके साथ ही घर से निकाल दिया है।राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान से अपील की है कि वे जल्द से जल्द गांव आएं और संपत्ति का बंटवारा कराएं। उन्होंने कहा, “अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो हम मर जाएंगे।”

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पशुपति पारस के परिवार पर आरोप

राजकुमारी देवी ने कहा, ‘चिराग पासवान को बुलाया जाए और संपत्ति का सही से बंटवारा किया जाए।’पारिवारिक संपत्ति पर तीनों भाइयों को समान अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन अब तक उन्हें कुछ भी नहीं दिया गया। पांच साल पहले खेत भी उनसे ले लिया था।

राजकुमारी देवी की बिगड़ी तबीयत

पारिवारिक कलह के बीच राजकुमारी देवी की तबीयत भी बिगड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ‘जब उन्हें देखने पहुंचे, तो पाया कि उन्हें ऑक्सीजन लगा हुआ था। साथ ही यह भी पता चला कि रात में उनके कमरों में ताला जड़ दिया गया था, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई हैं।’
पार्टी प्रवक्ता ने घटना को बताया शर्मनाक

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि ‘रामविलास पासवान की पहली पत्नी और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मां राजकुमारी देवी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पैतृक गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के परिवार के लोगों ने सरकारी बॉडीगार्ड की मदद से उनके घरों में तालाबंदी की। उनको घर से बेघर करने की साजिश की। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है’।

ग्रामीण बोले- परिवार के सदस्य मिल बैठकर निकाले समाधान

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पूरे विवाद पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि रामविलास पासवान समाज के लिए आदर्श थे। उन्होंने हजारों लोगों को रोजगार दिया था। अब अगर उनकी पत्नी घर से बेघर होती हैं, तो यह बेहद शर्म की बात है। आपसी बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।
रामविलास पासवान की दो शादियां

गौरतलब है कि रामविलास पासवान ने 1960 में पहली शादी राजकुमारी देवी से की थी, लेकिन 1983 में उनसे तलाक लेने के बाद रीना शर्मा से दूसरी शादी की थी। चिराग पासवान रीना शर्मा के बेटे हैं, लेकिन उनकी बड़ी मां राजकुमारी देवी से भी उनके बेहतर संबंध हैं। चिराग अक्सर अपने पैतृक गांव शहरबन्नी आते रहते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!