PatnaSamastipur

“मौसम:बिहार में 5 जिलों का तापमान 40 के आसपास :रोहतास रहा सबसे गर्म,अलर्ट जारी

“मौसम:बिहार में मार्च से ही गर्मी का प्रकोप है। राज्य में दिन के साथ रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का एहसास है। शुक्रवार को 5 जिलों का टेंपरेचर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।बीते 24 घंटे में 39.02 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रोहतास सबसे गर्म जिला रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी जो सामान्य से अधिक रहेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इन जिलों में ‘हॉट डे’ जैसे बन सकते हालात

मौसम विभाग के अनुसार, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, पटना, वैशाली, सीवान, सारण, नालंदा, नवादा, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, बांका और जमुई में हीट वेव जैसे हालात बन सकते हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे रात में भी गर्मी का असर महसूस किया जाएगा।

हवाओं की दिशा और प्रभाव

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर-पूर्वी बिहार को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी। दक्षिण और उत्तर-पश्चिम बिहार में पुरवा हवाएं चलने की संभावना है, जिससे गर्मी और अधिक महसूस की जाएगी।

गर्मी बढ़ने के पीछे का कारण

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडलीय परिवर्तन के चलते तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसके अलावा, मध्य पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिसका असर बिहार सहित पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। इससे गर्म हवाओं का प्रवाह बढ़ गया है, जिससे राज्य में असामान्य रूप से तापमान बढ़ रहा है।

नाविकों और यात्रियों के लिए विशेष चेतावनी

मौसम विभाग ने राज्य के नाविकों और जलमार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी बिहार को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में 30 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं।राज्य के दक्षिणी हिस्से में हवा की दिशा पश्चिमी होगी, जबकि उत्तर-पूर्वी बिहार में हवा पूर्वी दिशा से चलेगी। मौसम विभाग ने सभी नाविकों से नदी में यात्रा के दौरान सतर्क रहने का अनुरोध किया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!