DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अच्छे कार्य करने के लिये कर्मियों को किया गया सम्मानित

दलसिंहसराय,प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अच्छे कार्य करने के लिये चयनित कर्मियों को सम्मानित किया गया.प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार, बीडीओ राजीव कुमार एवं पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गादो बाजिदपुर के सीएचओ रवि कुमार, एएनएम प्रियम कुमारी, रेणु कुमारी, मीना कुमारी, सीमा कुमारी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यह सम्मान इन्हें एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन कार्य मे सहयोग के लिये दिया गया.इसी प्रकार एनसीडी प्रोग्राम के लिये पांड़ की एएनएम जुली कुमारी तथा अन्य सहयोग हेतु कोनैला की आशा कुमारी इंदु, मोख्तियारपुर की रेखा कुमारी एवं नवादा की आफरीन सुरैया को भी सम्मानित किया गया.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्य के लिये कर्मियों को सम्मानित किया गया है. मौके पर कई कर्मी मौजूद थे.

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!