New To IndiaPatnaSamastipur

होली स्पेशल ट्रेन:हावड़ा के लिए मिली होली स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

समस्तीपुर . रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है. इसमें 03043 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल आठ मार्च को हावड़ा से 23 बजे खुलकर अगले दिन 16.10 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में 03044 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल नौ मार्च को रक्सौल से 17.30 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी. 03045 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल 10 एवं 13 मार्च को हावड़ा से 23 बजे खुलकर अगले दिन 16.10 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वापसी में 03046 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल 11 एवं 14 मार्च को रक्सौल से 17.30 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी. 03132 सियालदह- गोरखपुर होली स्पेशल 8,10 एवं 13 मार्च को सियालदह से 18.15 बजे खुलकर अगले दिन 02.50 बजे पटना रुकते हुए 10.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में 03133 गोरखपुर-सियालदह होली स्पेशल 9,11 एवं 14 मार्च को गोरखपुर से 13.00 बजे खुलकर 19.55 बजे

 

पटना जं. रुकते हुए अगले दिन 07.30 बजे सियालदह पहुंचेगी. 03135 कोलकाता-पटना होली स्पेशल 11 मार्च को कोलकाता से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में 03136 पटना-कोलकाता होली स्पेशल 12 मार्च को पटना से 12 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!