Samastipur

“समस्तीपुर:पुत्री का प्रमाण पत्र नहीं बनने पर प्रमुख ने अंचल कार्यालय में जड़ दिया ताला

“समस्तीपुर:शिवाजीनगर.प्रखंड अंतर्गत अंचल कार्यालय में बुधवार को अपनी पुत्री, और भांजी, की ओबीसी सर्टिफिकेट नही बनने से नाराज प्रखंड प्रमुख डॉ गोविंद कुमार ने शिवाजीनगर अंचल कार्यालय के मुख्य गेट में ताला लगा दिया। यह घटना बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय सीओ वीणा भारती सहित सभी अंचल के कर्मी अपने-अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया गया कि प्रखंड प्रमुख डॉक्टर गोविंद कुमार ने अपनी पुत्री एवं भांजी का ओबीसी के लिए बीते 3 मार्च को ऑनलाइन किए थे। लेकिन आवेदन में त्रुटि होने के कारण, आवेदन फिर से करने को कहा गया था। 4 मार्च को ओबीसी के फिर से ऑनलाइन आवेदन किया गया। ओबीसी प्रखंड प्रमुख अविलंब बनाना चाह रहे थे। जिससे नीट एग्जाम की फॉर्म समय पर भरा जा सके। नीट एग्जाम की फॉर्म भरने में इसकी जरूरत पड़ती है।

इससे नाराज होकर उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। तालाबंदी की घटना से अंचल कार्यालय की कर्मी में अफरा तफरी मची रही। करीब 5 मिनट तक अंचल कार्यालय के मुख्य गेट में ताला लगा रहा। फिर प्रखंड प्रमुख द्वारा ही इसे खोल भी दिया गया। प्रखंड प्रमुख डॉ गोविंद कुमार ने बताया कि पुत्री व भांजे की ओबीसी बनाने को लेकर अंचल कार्यालय में आवेदन किया था, लेकिन ओबीसी नहीं बन सका।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!