Patna

“पिता किसान और मां हैं शिक्षिका,शोभना साकेत का बिहार टीम में चयन:अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए हुआ सिलेक्शन

नालंदा.ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली शोभना साकेत एक ऐसी युवा क्रिकेटर हैं, जिनकी कहानी प्रेरणा और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के महुरी गांव की यह युवती, बीसीसीआई द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2024-25 के लिए बिहार की महिला टीम में चयनित हुई हैं। किसान राकेश रंजन और शिक्षिका वीणा कुमारी की पुत्री शोभना ने अपने जज्बे और कठिन परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

संघर्ष और सफलता की कहानी

शोभना का क्रिकेट से रिश्ता बचपन से ही गहरा रहा है। डीएवी स्कूल में क्रिकेट टीम के माध्यम से उन्होंने अपने कौशल को निखारा और नालंदा जिला क्रिकेट संघ में अपना नाम दर्ज कराया। उनकी लगन और मेहनत का यह परिणाम है कि आज वह बिहार टीम का हिस्सा बन चुकी हैं।

वर्ष 2024-25 में नालंदा जिले के लिए यह एक गौरवशाली समय है। वीर प्रताप सिंह रणजी टीम के कप्तान बने हैं, अर्णव किशोर राज्य अंडर-23 टीम में चयनित हुए हैं, जबकि गौतम कुमार अंडर-19 और लक्ष्य प्रकाश अंडर-16 टीम में शामिल हुए हैं।

क्षेत्रीय नेतृत्व की प्रशंसा

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने इन युवा खिलाड़ियों के चयन पर खुशी व्यक्त की है। संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा की ये युवा हमारे जिले की प्रतिभा का प्रतीक हैं और भविष्य में भी हम इन्हें और अधिक ऊंचाइयों पर देखेंगे। इनके चयन पर नालंदा जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव गोपाल सिंह, संयुक्त सचिव सजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, पूर्व सचिव सय्यद जावेद इक़बाल, हैदर अली, संतोष पांडे ,विजय प्रकाश पिन्नु, दीपक, बिक्रम, परवेज़ मुस्तफ़ा, मनीष, अंकित, सफा रिज़वी, अखिलेश कुमार इत्यादि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

शोभना साकेत का यह चयन न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि ग्रामीण भारत में क्रिकेट के बढ़ते महत्व का भी प्रमाण है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!