Samastipur

“समस्तीपुर:स्टेशन पर भीख मांगने वाली महिला ट्रेन से कटी, मौत,एक युवक की पटरी किनारे मिली लाश

समस्तीपुर में 2 रेल खंडों पर 2 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला की ट्रेन से कटकर जान गई है। वो भीख मांगती थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पहली घटना समस्तीपुर-कर्पूरीग्राम स्टेशन के बीच 56 सी रेलवे गुमटी के पास की है। शनिवार को एक युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला। शव मिलने की सूचना पर कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस में शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल के आधार पर की गई है। मृतक बेतिया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र बनीछपरा गांव के विष्णु राय का बेटा आकाश कुमार है। परिवार के लोगों के अनुसार युवक बेंगलुरू से घर वापस लौट रहा था। हालांकि उसके पास टिकट नहीं मिला।

बताया जा रहा कि शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे लोगों ने रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ी में एक युवक का शव देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी रेल पुलिस को दी। हालांकि आउटर सिग्नल के बाहर शव होने के कारण रेल पुलिस ने स्थानीय थाने का मामला बताते हुए कर्पूरीग्राम पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को जब्त किया है।कर्पूरीग्राम थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। अभी परिवार के लोग नहीं पहुंचे हैं।

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के भगवानपुर-देसुवा स्टेशन के पास शनिवार को समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि महिला स्टेशन पर रहकर ही भीख मांगती थी। सुबह वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान समस्तीपुर से सहरसा की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला कहां की रहने वाली है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

जीआरपी इंस्पेक्टर बीपी आलोक ने कहा कि आसपास के लोगों का बताना है कि महिला भगवानपुर-देसुआ स्टेशन पर भीख मांगती थी। सुबह वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट पर आ गई ।उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!