DalsinghsaraiPatnaSamastipurVaishali

दलसिंहसराय-बछवाड़ा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर 4-5 मार्च को कई ट्रेनें रद्द और कई के रूट बदले

दलसिंहसराय-बछवाड़ा रेलखंड :: रेलवे द्वारा यातायात को सुगम बनाने के लिए आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है. इसी कड़ी में 4 और 5 मार्च को नाजिरगंज-दलसिंहसराय-साठाजगत-बछवाड़ा रेलखंड पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग का एनआई (नॉन इंटरलॉकिंग) कार्य किया जाएगा. इस कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रद्द की गई ट्रेनें
इस बदलाव के कारण कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है…

63307/08 कटिहार-समस्तीपुर-कटिहार मेमू
63287/88 बरौनी-पाटलिपुत्र-बरौनी मेमू
75245/46 बरौनी-सोनपुर-बरौनी डेमू
75239/40 बरौनी-समस्तीपुर-बरौनी डेमू
मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें
परिवर्तित मार्गों से संचालित होने वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार है.

11123 ग्वालियर-बरौनी मेल (हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी के रास्ते)
15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते)
15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस (खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर के रास्ते)
15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस (समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते)
12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस (समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते)
15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस (हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी के रास्ते)
19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस (हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी के रास्ते)
12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस (हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते)
12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस (खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर के रास्ते)
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर के रास्ते)
15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते)
12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर के रास्ते)
15077 कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस (खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर के रास्ते)
15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस (खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर के रास्ते)
15529 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस (खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर के रास्ते)
आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
63283 बरौनी-पटना मेमू 4 और 5 मार्च को विद्यापतिनगर से चलेगी.
63284 पटना-बरौनी मेमू का आंशिक समापन विद्यापतिनगर में होगा.
13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 4 और 5 मार्च को बरौनी में समाप्त होगी.
13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस 4 और 5 मार्च को बरौनी से प्रारंभ होगी.
नियंत्रित गति से चलने वाली ट्रेनें
63308 समस्तीपुर-कटिहार मेमू (1 से 3 मार्च तक 45 मिनट नियंत्रित)
02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल (2 मार्च को 10 मिनट, 4 मार्च को 70 मिनट नियंत्रित)
22564 उधना-जयनगर एक्सप्रेस (2 मार्च को 30 मिनट नियंत्रित)
15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (3 मार्च को 40 मिनट नियंत्रित)
15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस (2 मार्च को 40 मिनट नियंत्रित)
13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस (5 मार्च को 60 मिनट नियंत्रित)
03388 पाटलिपुत्र-सहरसा स्पेशल (5 मार्च को 120 मिनट देरी से प्रस्थान)
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: हिंदू रानियां राजनीतिक समझौते की वजह से मुगल हरम तक पहुंचीं, लेकिन नहीं मिला सम्मान

यात्रियों से अनुरोध
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबरों और स्टेशन पर उपलब्ध जानकारी की जांच करें. असुविधा के लिए रेलवे खेद प्रकट करता है और बेहतर रेल सेवा प्रदान करने के लिए यात्रियों के सहयोग की अपेक्षा करता है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!