Samastipur

“दो दोस्त बाइक से जा रहे थे,पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; समस्तीपुर में सड़क हादसे में 1 की मौत

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। जिसमें 15 साल के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान वासुदेवपुर निवासी रमेश शर्मा के बेटे आशू कुमार के रूप में हुई है। आशू ने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी। वह अपने दोस्त मनीष कुमार के साथ कल्याणपुर से लौट रहा था।एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना कल्याणपुर सिक्स ले के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। रास्ते में ही आशू की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनीष को डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है। मनीष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!