BegusaraiSamastipur

“बेगूसराय:सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराया ऑटो,1 की मौत: बेगूसराय से खगड़िया जा रहे थे सवारी, 2 घायल

बेगूसराय में आज सुबह की NH-31 फोरलेन पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र कुरहा के पास की है। मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर निवासी मोहम्मद अख्तर के पुत्र मोहम्मद शाकिर (30) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जबकि घायल की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक घाट निवासी विजेन्द्र यादव के बेटे राम विनय यादव (40) और चौकी निवासी रासो सदा के बेटे मिथलेश कुमार (22) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोग घायलों को ले गए अस्पताल

बताया जा रहा है कि आज सीएनजी ऑटो बेगूसराय से सवारी लेकर खगड़िया जा रहा था। इसी दौरान कुरहा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे लगे ईंट लदे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सभी को निकाला, लेकिन तब तक मोहम्मद शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि राम विनय यादव और मिथिलेश कुमार घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। आगे की कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर और ट्रक चालक NH किनारे जहां गाड़ी लगा देते हैं, जिसके कारण हादसा होते रहता है।

घर लौटने के दौरान हादसा

घायल रामविनय यादव के परिजनों ने बताया कि रामविनय यादव देहरादून में रहता है। आज सुबह वह ट्रेन से बरौनी आया, जहां से किसी गाड़ी से बेगूसराय पहुंचा।उसके बाद ऑटो से बेगूसराय से अपने घर जा रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल विधायक सदानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात कर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने में जुटी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!