BegusaraiSamastipur

“बेगूसराय में बनेगा बंदरगाह,व्यापार को मिलेगा बढ़ावा, अंतरराष्ट्रीय आयात-निर्यात का रास्ता खुलेगा

बेगूसराय.वर्ष 2021 से बेगूसराय में शुष्क बंदरगाह (ड्राई पोर्ट) और कंटेनर यार्ड बनाने को लेकर विधानसभा में लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। इसका असर अब दिखने लगा है। डीएम तुषार सिंगला ने उद्योग विभाग के तकनीकी विकास निदेशक को इस संबंध में सकारात्मक रिपोर्ट भेजी है। इससे जल मार्ग के जरिए बेगूसराय से अंतरराष्ट्रीय आयात-निर्यात का रास्ता खुलेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह व्यापार, उद्योग और रोजगार के लिए क्रांतिकारी कदम साबित होगा। सिमरिया में शुष्क बंदरगाह प्रारंभ करने के लिए समीक्षा की जा रही है। शुष्क बंदरगाह बनने से बेगूसराय के व्यापारियों को कोलकाता या अन्य बंदरगाहों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे सीधे अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। समय और लागत दोनों की बचत होगी। किसानों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

 

 

अभी उद्योगपतियों और व्यापारियों को माल भेजने के लिए सड़क या रेल मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। जल मार्ग एक नया विकल्प होगा, जिससे समय और खर्च दोनों में बचत होगी। परिवहन लागत में भारी कमी आएगी। बेगूसराय को औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने से राज्य की अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा। बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि जिले को औद्योगिक रूप से समृद्ध बनाना उनकी प्राथमिकता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!