Patna

टिन के डिब्बे से वॉलीबॉल खेलने के चक्कर में पटना में कलेक्ट्रेट घाट पर 8 युवक डूबे,4 की मौत:1 लापता

पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर बुधवार को एक नाबालिग समेत 8 युवक डूब गए। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। जबकि मौके पर मौजूद नाविकों ने 3 को बचा लिया। 1 अभी भी लापता है। सभी गंगा में टिन के डिब्बे से बॉलीवॉल खेल रहे थे। खेलने के दौरान हादसा हुआ है।मृतकों की पहचान विशाल, रजनीश, अभिषेक और गोविंद के रूप में हुई। 13 साल के रेहान की तलाश में आज भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। कल यानी बुधवार को एसडीआरएफ और गोताखोरों ने करीब 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वॉलीबॉल खेलते समय गहरे पानी में चले गए

घटना के समय पांच दोस्त कलेक्ट्रेट घाट पर नहाने पहुंचे थे। सचिन, छोटा भाई विशाल, अभिषेक, रजनीश और गोलू पटना कॉलेज के पास यादव लेन स्थित कृष्णा निवास लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते थे। 5 गंगा में उतर गए। जबकि गोलू किनारे रहा। उसे तैरना नहीं आता था। ये सभी टिन के डिब्बे को वॉलीबॉल बनाकर नदी में खेल रहे थे।

पास ही में नहा रहे तीन और लड़के भी डूबे

पास ही तीन और लड़के गंगा में नहाने आए थे। इसमें गोविंद, मो. रेहान और नितिन था। गोविंद बीएन कॉलेज के सामने तो मो. रेहान और नितिन नटराज गली में रहते थे। प्रत्यक्षदर्शी सुधांशु ने बताया कि सचिन, अभिषेक, विशाल, रजनीश नहाने के दौरान बॉलीवॉल खेलने लगे। इसके बाद गोविंद, रेहान और नितिन भी नहाने उतरे।

नाविकों ने 3 युवकों को बचाया

रजनीश वैशाली का रहने वाला था। विशाल और अभिषेक मुंगेर के रहने वाले थे। खेलते-खेलते आशीष और सचिन गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए बाकी तीन दोस्त भी पानी में आगे बढ़े, लेकिन वे भी बहाव में फंस गए।

बाहर खड़े गोलू ने शोर मचाया, जिसके बाद पास मौजूद नाविकों ने बांस की मदद से आशीष और सचिन को बाहर निकाल लिया। लेकिन अभिषेक, रजनीश और विशाल गंगा की लहरों में समा गए। तुरंत एसडीआरएफ को बुलाया गया। 3 घंटे की खोजबीन के बाद अभिषेक और रजनीश की डेड बॉडी को बाहर निकाला गया। देर शाम विशाल की डेड बॉडी बरामद हुई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!