DalsinghsaraiSamastipur

महाशिवरात्रि पर विद्यापतिधाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ा शिव-भक्तों का सैलाब,शिवमय हुआ इलाका

विद्यापतिनगर । मिथिलांचल के देवघर कहे जाने वाले विद्यापतिधाम स्थित उगना महादेव मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महाशिवरात्रि के अवसर पर अहले सुबह से ही भक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में लंबी कतार में खड़े हो अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया है। मंदिर की खूबसूरती व भव्यता अद्भुत छटा प्रतिबिंबित कर रही थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर आज करीब पच्चास हजार भक्त बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किये। भक्तों की भीड़ की सहजता व सुलभता के मद्देनजर प्रशासन तत्पर दिखे। वही सुरक्षा को मजिस्ट्रेट के रूप में राजस्व पदाधिकारी अरुण शर्मा, थानाध्यक्ष फिरोज आलम, एसआई सरिता कुमारी, एएसआई राकेश कुमार सहित भाड़ी संख्या में पुलिस बल मोर्चा संभाले हुए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भक्त शिव का दर्शन व अभिषेक करने आते रहे। सुबह चार बजते ही मंदिरों में हर-हर महादेव का उद्घोष होने लगा। इससे पूरा माहौल शिवमय हो गया। भक्तजन तड़के ही उठकर स्नान करने के बाद शिव दरबार में जा पहुंचे। भारी भीड़ के चलते भक्तों को शिव का दर्शन करने व जलाभिषेक करने के लिए घंटों कतार में भी खड़े रहना पड़ा। हर हर महादेव, बम बम भोले के नारों से मंदिर दिन भर गूंजते रहे। अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए शाम तक भक्त मंदिर पहुंचते रहे। महाशिवरात्रि पर पूरे भक्ति भाव से शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

 

जैसे-जैसे दिन चढ़ा भक्तों की मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ती गई। हाथ में पूजा की थाली और उसमें भांग, धतूरा, मिष्ठान, फूल, फल, घृत और दीपक साथ में गंगा जल लेकर शिव गृह तक भक्तों के कदम बढ़ते गए और शिव को जलाभिषेक किया। शिव के प्रति भक्ति ऐसी कि बोल बम के जयकारे मंदिरों में गूंजते रहे। दोपहर बाद व्रती युवतियों व महिलाओं का जत्था ने विशेष रूप से पूजा अर्चना कर मंगलमय व सुखमय जीवन की कामना की। मुख्य पंडा कामेश्वर गिरि व अमरनाथ गिरि के नेतृत्व में विशेष श्रृंगार पूजा किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!