DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:एनडीए के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर रालोमो ने की बैठक

दलसिंहसराय। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं की 27 फरवरी को समस्तीपुर के पटेल मैदान में प्रस्तावित जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखण्ड कमिटी की बैठक मुख्तियारपुर सलखन्नी में पंचायत अध्यक्ष संतलाल महतो की अध्यक्षता में की गई, जिसका संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बैठक में आमंत्रित रालोमो की प्रदेश महिला अध्यक्ष सह जिला प्रभारी स्मृति कुमुद ने महिला कार्यकर्ताओं समेत सभी को इस सम्मेलन में आने का न्योता देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। वहीं बैठक के संयोजक व रालोमो प्रदेश महासचिव प्रशांत पंकज ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिला में मजबूती प्रदान करने एवं आपसी एकता प्रदर्शित करने का यह सुनहरा अवसर है। हमारी जितनी अधिक भागीदारी होगी उतनी ही हिस्सेदारी होगी।

 

बैठक को प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती, राम पुकार सिन्हा, अरविंद वर्मा, प्रदेश महासचिव देव नारायण सिंह, राम करण चौधरी, जिला प्रवक्ता सह महासचिव रामानंद सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस बैठक में मुख्य रूप से अरविंद कुशवाहा, महेश कुमार, सुशीला देवी, बालेश्वर महतो, राम सागर महतो, मुंशी लाल महतो, प्रमोद महतो मुखियाजी, सियाराम महतो, राम नारायण महतो, राजू कुमार, योगेंद्र साह, लाल बाबू महतो, राम पदार्थ महतो, राजकुमार महतो सहित सभी पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य शामिल थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!