DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:नशा मुक्ति अभियान को लेकर निकाला गया प्रभात फेरी

दलसिंहसराय, बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद आलम के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञान टॉपर्स ट्यूटोरियल शिक्षण संस्थान से प्रभात फेरी निकाली गई.छात्रों,शिक्षकों एवं पुलिसकर्मियों के साथ निकाली प्रभात फेरी का उद्देश्य नशा मुक्ति अभियान को लेकर आम जनमानस को जागरूक करना था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रभात फेरी भी.आई.पी कॉलोनी,32 नंबर गुमटी,महावीर चौक,बलान पुल होते हुए सरदारगंज चौराहे से पुनः भी आई पी कॉलोनी में आकर समाप्त हुई.प्रभात फेरी के दौरान बच्चे नशा मुक्ति अभियान को लेकर पूर्ण जोशो खरोश के साथ नारे लगाते चल रहे थे.

 

प्रभात फेरी में एस आई विशाल कुमार,राजेश कुमार ए एस आई नरेश पासवान, बसंत मिश्रा, विजय कुमार, एस आई शेखर कुमार,संस्थान के विवेक दत्त,शिक्षक गुंजन प्रकाश झा, गौतम कुमार सोनम चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!