DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय एनएच 28 किनारे सभी होटलों में पुलिस की छापेमारी,संदिग्धों पर रखी जा रही नजर

दलसिंहसराय,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी को भागलपुर में कार्यक्रम है.उनके दौरे को देखते हुए दलसिंहसराय में भी पुलिस एक्टिव है.सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार को दरोगा सुबोध कुमार के नेतृत्व में एनएच-28 के किनारे बस स्टेड, सरदारगंज चौक, बल्लो चक स्थित सभी होटलों में छापेमारी करते हुए जांच किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित होटलों की जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है. यह जांच केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर की जा रही है.पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि होटलों में विदेशी नागरिकों की उपस्थिति, किसी आपराधिक गतिविधि या असंवैधानिक वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जाए.किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश है.

 

यह अभियान एनएच-28 के आसपास के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है.होटलों की निगरानी कर रही है और सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है.वही जांच से होटल संचालको में हरकंप मच गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!