BegusaraiSamastipur

“बेगूसराय शहर में 317 CCTV लगाने का काम शुरू:डीएम ने कहा- यह है स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पहला कदम

बेगूसराय नगर निगम द्वारा प्रथम चरण में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों एवं स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र समेत सीसीटीवी लगाने का काम आज से शुरू हो गया है। CCTV लगाने एवं रख-रखाव कार्य की शुरुआत कैंटीन चौराहा के समीप से चयनित एजेंसी की ओर से डीएम एवं मेयर की उपस्थिति में किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौके पर मेयर पिंकी देवी एवं डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि हम सभी मिलकर बेगूसराय नगर निगम के लिए स्वर्णिम समय का आरंभ कर रहे हैं। शहर के 98 स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा 317 कैमरा लगाया जाना है। जिसमें 6 मेगापिक्सल का 285 बुलेट कैमरा एवं 4 मेगापिक्सल का पॉइंट जेड कैमरा लगाया जाएगा।

मौके पर उपस्थित डीएम एवं मेयर सहित अन्य
इसकी मॉनिटरिंग के लिए समाहरणालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं नगर निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कैमरा लगने के बाद शहर में आपराधिक वारदात पर नियंत्रण, जाम की समस्या से निपटने एवं शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगा। इससे नगर निगम वासियों को काफी सुविधा मिलेगी।

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने किया था शिलान्यास

डीएम ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा बेगूसराय जिला भ्रमण के दौरान इस कार्य का शिलान्यास किया गया था। सीसीटीवी लगने से पूरे शहरी इलाकों में आपराधिक वारदात के नियंत्रण में पुलिस को मदद मिलेगा। इसके अलावा दुर्गा पूजा, दीपावली, होली में भी विधि-व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को मॉनिटरिंग में सीसीटीवी से मदद मिलेगा।बेगूसराय को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए यह एक पहला कदम है। आने वाले दिनों में ट्रैफिक सिस्टम एवं सौंदर्यीकरण भी नगर निगम के प्रस्तावित कार्यों में शामिल है। मौके पर उप मेयर अनिता देवी, नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार सिंह, नगर पार्षद शगुफ्ता ताजवर, जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय, पूर्व मेयर संजय कुमार एवं नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!