Samastipur

“‘मां ने दोनों बेटों की हत्या कर तालाब में फेंका’:ससुर बोले- पति के सामने बहू घर पर लड़कों को बुलाती थी,लगाया आरोप

समस्तीपुर में बहू ने अपनी मां और दो लड़कों के साथ मिलकर दोनों पोतों की हत्या कर दी। इसके बाद शव को तालाब किनारे फेंक दिया। ये आरोप 60 साल के दादा ने लगाया है।दरअसल, सोमवार को जिले के विभूतिपुर के बन्हैती चौक स्थित दुर्गा मंदिर तालाब में 2 साल के आयांश राज और 4 साल के अंश राज की लाश मिली थी।अगले दिन यानी मंगलवार को बच्चों के दादा ब्रह्मदेव सिंह ने बहू निशा कुमारी (बच्चों की मां), समधन मीरा देवी (बच्चे की नानी) समेत दो अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए विभूतिपुर थाने में लिखित शिकायत की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आयांश राज और अंश राज रविवार दोपहर से लापता थे।
ब्रह्मदेव सिंह की ओर से दिए आवेदन में कहा गया है, ‘मेरे बेटे मुकेश कुमार की शादी करीब 5 साल पहले 2019 में गंगौली के रहने वाले राम बालक सिंह की बेटी निशा कुमारी के साथ हुई थी।निशा शादी के बाद से ही मुकेश और मेरी मौजूदगी में घर पर दो-तीन लड़कों को बुलाती थी। हम इसका विरोध भी करते थे। इस बीच मेरे दो पोतों का जन्म हुआ, लेकिन फिर बाद में दोनों-तीनों लड़कों की वजह से मेरे बेटे मुकेश और बहू निशा के बीच झगड़ा होने लगा।’

ब्रह्मदेव सिंह ने कहा-

31 दिसंबर 2023 को मेरी समधन मेरे घर आई। बहू को उकसाया और कहा कि तुम अपने ससुर और पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर प्रताड़ना का केस दर्ज करा दो। इसके बाद समधन ने मेरे बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या की धमकी भी दी। इसके बाद मेरे बेटे मुकेश कुमार ने रोसड़ा के व्यवहार न्यायालय में लिखित आवेदन भी दिया।मृतक के दादा ने बताया, ‘करीब एक साल पहले मेरी बहू ने दो लड़कों को घर बुलाया, उन दोनों को मैं नहीं पहचानता था। हम लोगों ने इसका विरोध किया, तो वो दोनों लड़कों के साथ बन्हैती सैदपुर अपने मायके चली गई, तब से वह मायके में ही रह रही थी। मेरा बेटा प्राइवेट जॉब के सिलसिले में बाहर चला गया।’

9 फरवरी को मेरी बहू ने साजिश के तहत पोतों को मार डाला

ब्रह्मदेव सिंह ने कहा, ‘9 फरवरी की शाम 4 बजे मेरी बहू और समधन ने प्लानिंग के तहत मेरे दोनों पोतों को मार डाला और तालाब किनारे फेंक दिया। एक दिन बाद यानी 10 फरवरी की दोपहर 12 बजे शव मिलने की सूचना मिली।’

खेलने के दौरान दोनों बच्चा हुए थे गायब: मां

मृत बच्चों की मां निशा कुमारी ने विभूतिपुर थाना प्रभारी से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में निशा ने कहा है कि ‘9 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे दोनों बच्चे अपने घर के बाहर खेल रहे थे। खेलने के दौरान ही दोनों पोखर के पास चले गए थे। इसके बाद दोनों गायब हो गए। देर शाम तक नहीं लौटे तो काफी खोजबीन की। 10 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे दोनों बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!