Weather UpdatePatnaSamastipur

“आज का मौसम:बिहार में 5 फरवरी से बढ़ सकती है ठंड: 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट

“आज का मौसम:बिहार के 5 जिलों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट है। हल्के से मध्यम गति की पछुआ भी हवा चलेगी। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क, आसमान साफ और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। सुबह के समय हिमालय की तराई वाले जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि ‘दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को 3 और 8 फरवरी को प्रभावित कर सकते है। जिसके चलते एक बार फिर 5 फरवरी से कुछ दिनों के लिए ठंड बढ़ सकती है। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।’रविवार को राज्य के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। उत्तर भाग में तराई से सटे जिलों भागलपुर और पूर्णिया में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। दक्षिण भाग में अधिकांश जिलों में धूप खिली रही।

हाजीपुर की हवा सबसे खराब

सर्दी के मौसम में बिहार की हवा भी दूषित हो गई है। रविवार को हाजीपुर की हवा सबसे खराब रही। यहां का AQI 276 रिकॉर्ड किया गया।

आज पटना में सामान्य बना रहेगा मौसम ​​​​​​

पटना में आज मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह से ही धूप खिली रही। दिन चढ़ते ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हवा की रफ्तार कम रहने से ठंड का एहसास नहीं होगा।पिछले 24 घंटे के दौरान 30.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग की ओर से 10 जिलों का अधिकतम तापमान जारी किया गया है।

इसके अलावा मोतिहारी सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने 10 जिलों के आंकड़े जारी किए हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!