Begusarai

“सात दिवसीय भागवत को लेकर निकाली गई शोभायात्रा, यात्रा में हाथी, घोड़ा,बैंड बाजे..

बेगूसराय.सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा वाचन कलश यात्रा के साथ विष्णुपुर में शुरू हो गया है। इस शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंड बाजे से सुशोभित कुमारी कन्या अपने सर पर कलश लेकर कथा स्थल विष्णुपुर से निकले तो माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा विष्णुपुर से निकलकर काली स्थान होते हुए छोटी एघु के रास्ते शोभायात्रा कथा स्थल पर पहुंच समाप्त हो गया। मौके पर आचार्य पंडितों के मंत्रोच्चार से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में रम गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शोभायात्रा में मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, पूर्व मेयर संजय कुमार सहित तमाम लोगों ने भाग लिया है। मुख्य आयोजक राजू झा ने बताया कि मां की एकादशी उद्यापन को लेकर इस कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो कि सोमवार से लेकर 7 दिनों तक चलेगा। रविवार को कथा का समापन हो जाएगा। वही आयोजक गोपाल कृष्ण गोपी ने बताया कि कलश शोभा यात्रा को सफल बनाने में शहर के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलश शोभा यात्रा का भव्य नजारा भी बेगूसराय के लोगों को देखने को मिला।

गोपाल कृष्ण गोपी ने बताया कि कथा व्यास पूज्य देवी नेहा सारस्वत का कथा सोमवार से दिन के 3 बजे से लेकर संध्या 7 बजे तक किया जाएगा। शोभा यात्रा में कथा व्यास पूज्य देवी नेहा सारस्वत ने कहा कि बिहार बड़ी ही पावन भूमि मां सीता की भूमि है। मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सीएस मिश्रा, संजीव कुमार, हिमांशु, कन्हैया, सौरभ, पुट्टू, गौरव, प्रमोद, आलोक, गौतम राम, किशो सहित विष्णुपुर एवं उसके आसपास के भक्त कलश यात्रा में शामिल थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!