BegusaraiSamastipur

“महिलाओं ने पैसा एकत्रित कर लड़की की शादी के लिए की मदद,दुल्हन नेहा को हल्दी लगाया

बेगूसराय.संस्कार – संस्कृति संस्था से जुड़ी 50 से ज्यादा महिलाओं ने खुद के खर्च से जमा कर मदद का हाथ बढ़ाया है। इसको लेकर मारवाड़ी मोहल्ले में महिलाओं का जत्था अपने-अपने घरों से शादी में लड़कियों को उपहार के रूप में दिए जाने वाले जरूरी सामान लेकर जुटा। स्वेच्छा से ले गए सामान में सिर्फ उपहार ही नहीं, बल्कि शादी में आने वाले लोगों के लिए भोजन के भी सामान थे। इस मदद के अभियान का नेतृत्व सरिता सुल्तानिया कर रही थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उनके आवास पर सामूहिक सहयोग से राशन का सामान जैसे आटा, चावल, चीनी, मिठाई के अलावा लहंगा, साड़ी, कुर्ती, शर्ट पैंट, ट्रॉली ब्रीफकेस, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, पायल बिछिया, स्टील के बर्तन, प्लास्टिक के कुछ जरूरी सामान, मेवादान, चुनरी एवं सुहाग का सामान आदि भेंट की है। इसके साथ ही सिलाई का काम जानती थी, तो उसे धागों से भरा एक बड़ा बॉक्स भी दिया गया।

संस्था की महिलाओं ने दुल्हन बनने वाली नेहा को हल्दी लगाया, गीत भी गया वहीं महिलाओं ने दुल्हन बनने जा रही नेहा को हल्दी लगाकर सभी बहनों ने लाड़-दुलार किया और गीत गाकर अपनी खुशी प्रकट की है। विदाई के वक्त उसके हाथों सजा हुआ कलश और नारियल देकर बहनों ने उसके खुशी जीवन का आशीर्वाद देते हुए विदा किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय प्रमुख मारवाड़ी महिला सम्मेलन महिला सशक्तिकरण सरिता सुल्तानिया, भारत विकास परिषद से सुभद्रा चौधरी, किशोरी मिश्रा, पूर्व उपभोक्ता जज उषा रानी कुमारी, डेंटिस्ट डॉ गीता कुमार, बेगूसराय मारवाड़ी महिला सम्मेलन अध्यक्ष सुधा मस्कारा, पर्यावरण प्रमुख बीना हिसारिया, लेट्स इंस्पायर बिहार से बीना गुप्ता, सीडी फोर्ड स्कूल के निदेशक मंजू शंघाई, बबली मसकरा आदि महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!