Samastipur

समस्तीपुर में 280 बोतल विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार:​​​​​​​घर में बनाए तहखाने में रखी थी खेप

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झगड़ा वार्ड 13 मोहल्ला में उत्पाद विभाग ने घर के अंदर बनाए गए तहखाने से 280 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पति मौके से फरार हो गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उत्पाद विभाग के अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि दिलीप राय अपने घर के अंदर एक तहखाना बनाकर शराब छुपाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब तलाशी ली तो सोने वाले कमरे में मार्बल के नीचे लगभग 10 फीट गहरा तहखाना पाया, जिसमें शराब की पेटियां छुपाई गई थीं।

तहखाने से पांच पेटी शराब बरामद की गई, जिनमें कुल 280 बोतलें थीं। इस शराब की अनुमानित कीमत करीब 25,000 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दिलीप राय अपनी पत्नी अर्चना कुमारी के सहयोग से लंबे समय से इस शराब के कारोबार में शामिल था।

फरार आरोपी की तलाश

पुलिस के द्वारा पूर्व में की गई छापेमारी के दौरान शराब को तहखाने में छुपाए जाने के कारण पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई थी। हालांकि, अब पुलिस ने अर्चना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दिलीप राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!