DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:नगरगामा में घर के बरामदे पर सोये अवस्था में धाराधार हथियार से किया हमला,रेफर

दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के नगरगामा वार्ड संख्या 5 में बीती रात्रि दो अज्ञात बदमाशों द्वारा घर के बरामदे पर सो रहे एक व्यक्ति पर धाराधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.जिसे परिजनों के द्वारा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जख्मी की पहचान गांव के भातो महतो के पुत्र सुरेन्द्र महतो (55) के रूप में हुई है.स्वजनों ने बताया की सुरेन्द्र महतो घर के बरामदे पर सो रहे थे इसी दौरान देर रात्रि दो अज्ञात बदमाश तलवार और धाराधार हथियार लेकर आया और उनपर हमला करने लगा.शोर सुन कर घर के अंदर सो रही जख्मी की पत्नी,बेटा, बेटी बाहर आया तो दोनों फरार हो गया. खून से लठपथ सुरेन्द्र को ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया.

वही सुचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई. अस्पताल ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिकी उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो.इरशाद आलम ने बताया की सुचना पर पुलिस गई थी.पीड़ित परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!