DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय शहरी क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया रोको टोको अभियान

दलसिंहसराय।डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के निर्देश पर अनुमंडल के सभी थाना के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में रोको टोको जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान मेंन बाजार , मंगल साह चौक, गुदरी रोड मे दलसिंहसराय थाना के द्वारा सघन रूप से रोको टोको जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारी व थाना अध्यक्ष मो इरशाद आलम के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण भी किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस की ओर से अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों में रोको टोको अभियान चलाया गया। थाना के जवानों और पुलिस के मोटरसाइकिल दस्ता के साथ थाना की पुलिस के द्वारा चलाये गये इस अभियान में सड़क पर रात के वक्त आने जाने वाले वाहन चालकों को रोक कर जांच की गयी। उनके रात में निकलने के कारणों की जानकारी ली गयी।

 

 

संदिग्ध होने पर उनसे गहन पूछताछ की गयी। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की बरामदगी या गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली थी। वेसै पुलिस रोको टोको अभियान का मकसद अपराध पर अंकुश लगाने चलाया जा रहा था। थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम ने कहा कि पिछले दो दिनों से लगातार पुलिस के द्वारा रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!