DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:शांति निकेतन बलिया ने 7 विकेट से पवन इलेवन चकदौलत को किया पराजित,बेस्ट प्लेयर सुमंत कुमार घोषित

दलसिंहसराय बाजार समिति के प्रांगण में बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच पवन इलेवन क्रिकेट क्लब चक दौलत एवं शांति निकेतन बेगूसराय के बीच खेला गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसमें टॉस पवन इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 18.2 ओवर में अपना आखिरी विकेट खोकर 141 रन बनाए.बल्लेबाजों में अजीत ने 35, चंदन ने 20 और प्रशांत ने 16 रन बनाए.इनके विपरीत रासबिहारी, सोनू, गुड्डू व अमित ने 2-2 विकेट लिए.जवाब में उतरी शांति निकेतन की टीम ने 8.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया.टीम के बल्लेबाजों में सुमंत ने 44, आशीष ने 35 और तौफीक ने 33 रनों का योगदान दिया.

जबकि इनके विरुद्ध अविनाश को 2 एवं घनश्याम को 1 विकेट की कामयाबी मिली.इस मैच के बेस्ट प्लेयर सुमंत कुमार घोषित किया गया.जिन्हें अतिथियों द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया.मैच में अंपायर के रूप में मो. नफीस एवं पंकज कुमार थे.स्कोरिंग का कार्य रूपक ऋषभ ने किया. जबकि शशि सिंह एवं मो. राजन की कॉमेंट्री ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.मौके पर नवनीत कुमार, मो० चाँद, विनय कुमार, नीतीश कुमार, सुभाष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!