Patna

“उद्यान विभाग के दो अधिकारी रिश्वत लेते अरेस्ट:वेतन देने के एवज में 7 हजार मांगा,विजिलेंस विभाग…

पटना।वैशाली में शुक्रवार को उद्यान विभाग के दो अधिकारियों को 7 हजार रुपए का रिश्वत लेते अरेस्ट किया गया है। स्टेट विजिलेंस यूनिट ने रंगे हाथों पकड़ा है। पकड़े गए अधिकारियों में हाजीपुर के असिस्टेंट डायरेक्टर उद्यान शशांक कुमार और अरबिंद झा शामिल हैं।दोनों को पटना ले जाया गया है। वहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों ने एक कर्मचारी गोरख राम से वेतन जारी करने के बदले रिश्वत मांगी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दिसंबर की सैलरी रिलीज करने को लेकर मांगी घूस

हाजीपुर के ब्लॉग उद्यान विभाग में कार्यरत गोरख राम की पिछले महीने यानी की दिसंबर 2024 की सैलरी रुकी हुई थी। इसको लेकर उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर शशांक कुमार और उनके सहयोगी अरविंद झा से वेतन जारी करने की बात कही। इस पर दोनों ने गोरख राम से 7 हजार रुपए के रिश्वत की मांग की। पीड़ित पर दोनों बार-बार पैसा देने का दबाव बना रहे थे।

5 जनवरी को की थी शिकायत

इस सब से परेशान होकर गोरख राम ने SVU में दोनों(शशांक कुमार और अरबिंद झा) की 5 जनवरी 2025 को शिकायत कर दी। जब SVU की टीम ने जांच की तो उन्होंने शिकायत को सही पाया। इसके बाद SVU की टीम ने शुक्रवार को वैशाली में जाल बिछाया।जैसे ही शशांक कुमार और अरविंद झा सात हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे, SVU की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। SVU की इस कार्रवाई से उद्यान विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

विजिलेंस कोर्ट में किया जाएगा पेश

विशेष निगरानी उपाधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि उद्यान विभाग के एक कर्मचारी ने अपने डिपार्टमेंट के दो अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत लेने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जांच करते हुए आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार विजिलेंस कोर्ट, पटना में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!