Patna

“2 बच्चों को लेकर प्रेमी संग पत्नी फरार, पति परेशान:2022 से चल रहा था लव अफेयर

बांका में 2 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। महिला बच्चों को स्कूल से लाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन वो वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद पति ने सोमवार की देर शाम थाने में आवेदन दिया है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव की है।पति का कहना है कि 2022 से उसकी पत्नी का झारखंड के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वो अक्सर छुप-छुपकर बातें करती थी। पति के मना करने पर वो छोड़ कर भाग जाने की धमकी देती थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पति ने बताया कि उसकी पत्नी का झारखंड के गोड्डा के गुलजारबाग निवासी राजन राज भारती उर्फ बिट्टू के साथ 3 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार को महिला अपने दोनों बच्चों और घर के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

2024 के दिसंबर में पति को हुई जानकारी

2020 में दोनों की शादी हुई थी। इसके बाद 2 साल तक पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक रहा। पति बाहर रहकर काम करता था। इस बीच 2022 में पत्नी का सोशल मीडिया के जरिए झारखंड के एक युवक से बात शुरू हो गया। बात धीरे-धीरे प्रेम-प्रसंग में बदल गया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी। इस बीच 24 दिसंबर 2024 पति को इसकी जानकारी हुई। उसने बात बंद करने के लिए कहा, तो पत्नी ने छोड़ कर भाग जाने की धमकी दी।

पत्नी-बच्चों को जल्द घर लाए पुलिस

13 जनवरी को महिला अपने 2 बेटों के साथ झारखंड भाग गई है। पति ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पति ने कहा, “मेरी पत्नी ने मुझे और बच्चों को धोखा दिया है। उसने घर के सारे आभूषण भी साथ ले लिए। मैंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई कर पत्नी और बच्चों की जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है।”

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पति के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला, बच्चों व आरोपी की तलाश की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!