Patna

“लव मैरेज के बाद पति करता था मारपीट,जहर खाने से नवविवाहिता की हालत बिगड़ी

आरा.शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाने से एक नवविवाहिता की हालत काफी गंभीर हो गई। जिसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सूचना पाकर महिला के मायके वाले भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार उक्त महिला चौरी थाना क्षेत्र के पुरहरा गांव निवासी सोनू कुमार की 23 वर्षीया पत्नी प्रियांशु देवी है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में रहती है।इधर उक्त महिला प्रियांशु देवी ने बताया कि उसका पति सोनू कुमार आरा के रजिस्टार ऑफिस में प्राइवेट के रूप में काम करता है। सोनू कुमार से 16 मई वर्ष 2024 को उसकी लव मैरेज हुई थी। शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद से ही उसके साथ मारपीट करता था। इसे लेकर वह कुछ माह पूर्व महिला थाना भी गई थी। जिसके बाद दोनों को थाना पर बुलाकर बॉन्ड भरवारा गया था। उसके बाद उसका पति उसे अपने साथ वापस घर ले गया था। जब स्नान करके आई और अपने पति से पैसा मांगा तो उसने नही दिया। तभी उसने कहा कि मेरा सब जेवर दे दो।

पति और ससुराल वालों पर जहर देने का लगाया आरोप
इसी बात पर वह उसे सीढ़ी से घसीटता हुआ कमरे में ले गया और उसे मारा–पीटा। इसके बाद उसके ससुर,सास एवं ननद ने उसका हाथ व पैर पकड़ लिया। तभी उसका पति छत पर गया और विषैला पदार्थ लेकर आया और उसे जबरन खिला दिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। इसके बाद उसे गंभीर हालत में घसीटता हुआ घर से बाहर दरवाजे पर ले गया और उसे अपने घर जाने के लिए कहने लगा। तभी मकान के अन्य किरदार भाई इकट्ठा हो गए और उनके द्वारा इसकी सूचना डायल 112 नंबर पुलिस वाहन को दी गई।

सूचना पाकर डायल 112 नंबर पुलिस वाहन वहां पहुंची और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई। सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ उक्त महिला प्रियांशु देवी ने अपने पति सोनू कुमार ससुर,सास ननद पर जबरन जहर खिलाने व अपने पति के द्वारा गलत करने का दबाव देने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!