Indian RailwaysPatna

“गया-पटना के बीच चलेंगी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन:यात्रियों को मिलेगी राहत,जानें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गया और पटना के बीच कई पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का परिचालन सीमित अवधि के लिए होगा। इससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा पूर्व मध्य रेलवे ने गया रेलवे स्टेशन का जायजा भी लिया। गौरतलब है कि गया रेलवे स्टेशन पर विकास के कार्य तेजी से चल रहे हैं। इसे 2025 मिड तक पूरा करने की योजना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ट्रेनों का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 03656: गया से पटना तक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का प्रतिदिन परिचालन 31 दिसंबर 2024 तक।

गाड़ी संख्या 03655: पटना से गया तक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का प्रतिदिन परिचालन 31 दिसंबर 2024 तक।

गाड़ी संख्या 03668: गया से पटना तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 7 जनवरी 2025 तक, प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को।

गाड़ी संख्या 03667: पटना से गया तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 7 जनवरी 2025 तक, प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन से दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

संरक्षा और सुविधाओं पर नजर

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पटना-किऊल-गया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशनों, रेल पुलों, ट्रैक, ओएचई और सिग्नलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधाओं और संरक्षा के पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को संरक्षा पर विशेष सतर्कता बरतने और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिए।महाप्रबंधक ने गया स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य का जायजा लिया और इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!